तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
संक्रमण के बढ़ते दायरा को रोकने के लिए लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन सख्त दिखा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने जिले के बार्डर के चेकपोस्ट पर जवानों का तैनात किया है साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है। बुधवार को जिले की पुलिस ने बेवजह वाहन में घुमने वाले 208 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए उनसे 48900 रूपये का समन शुल्क लिया। पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी चौक-चौराहों पर मौजूद दिखी और बिना मास्क लगाए 24 लोगों के विरूद्व 10 हजार 4 सौ रूपये का चालान काटा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से ही पुलिस के अधिकारी थाना चौकी प्रभारी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हालातों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार जायजा ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने और बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया। इधर, लॉकडाउन के चलते पुलिस ने जिलेभर में चेकपोस्ट व पेट्रोलिंग कर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस के अधिकारी व जवान सीमाओं के चेकपोस्ट पर तैनात है, बाहर से आने जाने वाले लोगों को रोककर सघन चेकिंग व कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आव्हान किया है कि लाकडाउन के नियमों का पालन करें, संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाईन का कड़ाई से पालन करें, घर पर सुरक्षित रहे, बेवजह बाहर न निकलते हुए पुलिस व प्रशासन को सहयोग करें।
as

+ There are no comments
Add yours