अस्पताल में 25 बेड खाली होम आईसुलेष्न में हो रही मौत…..एक दिन में मिले रिकार्डं 235 कोरोना संक्रमित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुद्धवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। हालांकि विभाग ने अब तक अपने आंकडो सुधार नही किया है जिले में 2 मौते में एक नागपुर का बताा जा रहा हे जो विगत 3 दिनो से कोरोना से सं्रकमित बताये जा रहे हैं। वही पर दूसरा मृतक मनेन्द्रगढ से ही बताया जा रहा है। अजीब बात तब लगती है जब होम आइसोलेशन में कोरोना के 2 मरीजों की मौत हो जाती है जबकि कोविड अस्पताल के 100 में 25 बेड खाली पडे हुए है। जिसका जवाब देने के लिए आज कोई तैयार नहीं है । वहीं पर दूसरी ओर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1252 पहुंच गई जो अपने आप में भयावह स्थिति की ओर संकेत कर रहा है। आने वाले दिनों में यदि इन मरीजों की तबीयत बिगड़ती है या इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो जिले में कोई अल्टरनेट व्यवस्था नजर नहीं आ रहा है । दूसरी और जिले में लगता है कि अब जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना के आगे अपने हाथ खड़े कर दिए हैं । इस दौरान जिले में बीमारी को लेकर गंभीरता नजर आ रही है। बीते दिन की बात करें तो यहां नगरी क्षेत्रों में कोरोना कि 131 पॉजिटिव तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी 104 कोरोना संक्रमित पाये गये। जबकि जिले में 1389 लोगो की जाॅच की गई। खंडगवा में कोरोना का विस्फोट नजर आया जहां पर 43 पाजेटिव मिले। जबकि बैकुंठपुर ग्रामीण में 24 एवं शहर में 36, चिरमिरी में 45 मनेंद्रगढ ग्रामीण में 25 एवं नगरी क्षेत्र में 27 , सोनहत 9 जनकपुर में 4 एवं शिवपुर चरचा में 10 कोरोना संक्रमित सामने आए । इस दौरान जिले में किसी एक दिन में सबसे अधिक रिकार्ड 235 कोरोना सामने आए की संख्या अभी भी रिक्त बताई जा रही।

लोग सावधान रहें, मास्क पहने और शारीरिक दूरी का पालन करें

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के नियमों का पालन जरूर करें। जब तक आमजन सतर्कता नहीं बरतेंगे, इस महामारी का प्रकोप थमना मुश्किल है। सभी लोग मास्क पहने। शारीरिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। सैनिटाइज करें। बेवजह भीड़ भाड़ में जाने से बचें। जिले के कलेक्टर एसएन राठौर ने कहा कि लोग अपना ईलाज घर पर कराने के बजाय अस्पताल पहुॅप कर कराये।
जिले में अब तक कुल 7662 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार कोरोना सर्वे भी संचालित है। आज की स्थिति में कुल 1389 सैंपल कलेक्शन किया गया जिसमें कुल 235 एक्टिव केस की पहचान की गई है, तथा जिले में 1252 एक्टिव केस का इलाज जारी है। जिसमें 1177 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के द्वारा 27870, ट्रूनाट के द्वारा 23846 तथा रैपिड एंटिजन के द्वारा 131513 टेस्ट किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों को लाने हेतु एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है।

कलेक्टर एस एन राठौर ने नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा में स्थित एसईसीएल हॉस्पिटल में तैयार कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को बतौर अग्रिम तैयारी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गत वर्ष की भांति चरचा स्थित कोविड केअर सेंटर को पुनः शुरू किया जाएगा। 50 बेड की क्षमता वाले इस कोविड केअर सेंटर में आईसीयू इंटेंसिव केअर यूनिट तथा हाई डिपेंडेंसी यूनिट एचडीयू भी शामिल है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours