तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर के निगरानी में जिले में टीकाकरण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की सुविधा हेतु टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक जिले में 95 हजार से भी अधिक वैक्सीनेशन किया गया है। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 31 हजार 890 हितग्राहियों ने पहला डोज एवं 1073 हितग्राहियों ने दूसरा डोज लिया हैं। वहीं 45 से 59 आयु वर्ग में 43 हजार 884 हितग्राहियों ने पहला एवं 188 हितग्राहियों ने दूसरा डोज लिया है।
इसके साथ ही हेल्थ वर्कर में 7 हजार 321 कर्मियों ने पहला डोज तथा इन्हीं में से 5 हजार 330 स्वास्थ्य कर्मी दूसरा डोज ले चुके हैं। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर में 3 हजार 684 हितग्राही पहला डोज तथा 2 हजार 403 हितग्राही दूसरा डोज ले चुके हैं। इस प्रकार कुल 86 हजार 779 हितग्राहियों ने पहला एवं 8 हजार 994 हितग्राहियों ने दूसरा डोज लिया है।
अब जिले में 85 टीकाकरण केंद्रों में हो रहा वैक्सीनेशन
अब जिले में 85 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा हैं। जिनमें नगर पालिक निगम चिरमिरी में बरतुंगा, छोटाबाजार, कोरिया कालरी, विकासखण्ड सोनहत में बेलिया, पुसला एवं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ में पसोरी को शामिल किया गया है। इनके अतिरिक्त जिले में तैयार किये वैक्सीनेशन साइट में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर सहित सभी विकासखण्डों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का चयन कर शामिल किया गया है। यहां कोविड जांच एवं निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। पात्र नागरिक अपना फोटो पहचान पत्र दिखाकर किसी भी कोविड टीकाकरण केन्द्र में कोविड टीका लगवा सकते हैं।
विकासखंड बैकुण्ठपुर में बनाए गए वैक्सीनेशन साइट्स में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, सीएचसी पटना, पीएचसी बुड़ार, मनसुख, नगर, बरपारा, टेंगनी, शहरी पीएचसी चरचा, एचडब्ल्यूसी शिवपुर, सल्का, सरभोका, सरईगहना, खरवत, तेंदुआ, पुता, गिरजापुर और सागरपुर एवं आयुर्वेद चिकित्सालय शामिल है। विकासखंड खड़गवां में पीएचसी खड़गवां, सल्का, उधनापुर, पोड़ीबचरा, रतनपुर, बड़ेसाल्ही, बंजारीडांड़, चिरमी, एचडब्ल्यूसी मेरो, जरौंधा, बैमा, कटकोना, आमाडांड़, अखराडांड़, बोड़ेमुड़ा गेजी, दुबछोला, कोडा, सोस शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र चिरमिरी में शहरी पीएचसी डोमन हिल, सीएचसी चिरमिरी, पीएचसी हल्दीबाड़ी, आरएचके चिरमिरी शामिल हैं।
इसी तरह विकासखंड सोनहत में सीएचसी सोनहत, पीएचसी रामगढ़, भैंसवार, बोड़ार, कटगोड़ी, एचडब्ल्यूसी रजौली, सुंदरपुर, कुशहा और अकलासरई को वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है। विकासखंड जनकपुर में सीएचसी जनकपुर, पीएचसी बहरासी, माड़ीसरई, कोटाडोल, भरतपुर, कुंआरपुर, जमथान, कमर्जी, बरेल, हरचैका, फुलझर, बड़गांवकला शामिल है। विकासखंड मनेंद्रगढ़ में सीएचसी मनेन्द्रगढ़ एसएचसी झगराखाण्ड, पीएचसी खोंगापानी, नागपुर, बिहारपुर, केलहारी, बेलबेहरा, लेदरी, बंजी, एचडब्ल्यूसी महई, दिहुली, सिरोली, उजियारपुर, पाराडोल, कठोतिया, कछोड़, सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़, को वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है। नागरिक आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,एन.पी.आर कार्ड, पेंशन दस्तावेज में कोई एक दस्तावेज लाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours