किसानो की गुहार किटनाषक दो सरकार, फसल बर्बाद होने के कगार पर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

संपूर्ण लाकडाउन के चलते कीट नाशक दवाई दुकानें बंद होने से रवि फसल लगाने वाले किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं । ऐसे समय में तनाछेदक सहित अन्य रोगो के कारण फसल नष्ट होने लगे हैं। किसानों ने पिछले लाकडाउन की तरह इस लाकडाउन में भी कृषि से संबंधित दुकानों को सशर्त सीमित समय के लिए खोलने की इजाजत देने की मांग की है।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए संपूर्ण लाकडाउन के कारण अब सब्जी उत्पादक की रबी फसल लगाने वाले किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं आने वाले एक या दो सप्ताह में फसल माहू तनाछेदक या झुलसन आदि तरह की बीमारियां कीट प्रकोप के कारण पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी।
संपूर्ण लाकडाउन के चलते कीटनाशक दवाई की दुकानें बंद हैं, जिसके कारण कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं और फसल नष्ट होने लगे हैं। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि उन्होंने सब्जी की फसलें उगाई थी लेकिन ऐन सब्जी बेचने के समय में लाकडाउन लगा दिए जाने से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है और अब फसल में तनाछेदक, भूरा माहो सहित कई तरह की बीमारियां व कीट प्रकोप के कारण हो गए हैं लेकिन संपूर्ण लाकडाउन के चलते कृषि दवाइयां नहीं मिल रही हैं और फसल नष्ट हो रहे हैं।
किसानों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि पिछले लाकडाउन की तरह कीटनाशक दवा की दुकानों को सीमित समय के लिए सशर्त खोले जाने की अनुमति प्रदान करें ताकि समय रहते धान की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours