तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ में 18़ युवाओं का वैक्सीनेशन निरस्त करने के विरोध में आज भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर हैशटैग रुठसंबाकंलथ्वतब्ीींजजपेहंती के माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं ने फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम सभी सोसल मीडिया में प्रोफाइल तस्वीर चेंज कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है।
आपको बता दें केंद्र की मोदी सरकार ने 1 मई 2021 से देश में 18 वर्ष से ऊपर युवाओं को वैक्सीन लगाने का निर्णय लेकर सभी राज्यों को टीकाकरण का कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार इसमें राजनीतिकरण कर सिर्फ अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले युवाओं को टीका लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया। उक्त आदेश के बाद इन वर्गों में कम संख्या में टीका लगाने के कारण वैक्सीन का एम्पुल प्रतिदिन खराब होना शुरू हो गया।
कोरिया जिला के युवा मोर्चा के नेता अंचल राजवाड़े ने इस संबंध में बताया कि प्रदेश में युवाओं ने इसका पुरजोर विरोध भी किया एवं 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाए जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से सरकार से आग्रह भी किया गया, इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका भी दर्ज कराई गई थी, माननीय न्यायालय ने यह कहते हुए कहा कि बीमारी अमीरी -गरीबी देख कर नहीं आती, सरकार को इसके लिए स्पष्ट नीति बनाते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, माननीय न्यायालय का उक्त निर्देश सरकार को पालन करना चाहिए था।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की सरकार ने पूर्व में दिऐ गये आदेश, अंत्योदय राशन कार्ड के आधार पर वैक्सीन लगाया जाना स्थगित कर दिया। छत्तीसगढ़ में कोरोना थमा नहीं है,बल्कि विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। ऐसे समय पर सरकार के द्वारा टीकाकरण को स्थगित करना, नवयुवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, उनके अधिकारों का हनन है एवं अदूरदर्शिता का परिचायक है, जिले के युवा नेता अंचल राजवाड़े ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार टीकाकरण के लिए गंभीर नहीं है, छत्तीसगढ़ सरकार को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी नीति स्पष्ट करते हुए तत्काल युवाओं को वैक्सीन लगाने का आदेश जारी कर टीकाकरण का कार्य शीघ्र आरंभ करना चाहिए ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours