विधायक कमरो ने छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित रामानुजनगर बैरियर का किया निरीक्षण
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी जिसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो मृतकों के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया ! उल्लेखनीय है कि केल्हारी के ग्राम पंचायत पहाड़ ह॑सवाही के घोड़बंधा के बिछलीपारा में गुरुवार को एक ही परिवार पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट पड़ी थी जिससे चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी वही दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में भर्ती कराया गया है! जिसकी जानकारी लगने पर सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील कर्मयोगी विधायक गुलाब कमरो शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़ हंसवाही के घोड़ बंधा के बिछली पारा पहुंचे जहां पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी शोक स॑वेंदना व्यक्त की और जरूरत पर हर संभव मदद का भरोसा दिया!
रामानुजनगर बैरियर का किया निरीक्षण
सविप्रा उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के रामानुजनगर पहुंचे जहां पर उन्होंने छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र स्थित रामानुजनगर (घाघरा) बेरियर का निरीक्षण किया! विधायक ने बेरियर में कार्यरत कर्मचारियों का कुशलक्षेम जानकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर आवश्यक दिशा निर्देश देकर उनका हौसला अफजाई किया! विधायक गुलाब कमरो इस कोरोना महामारी संकटकाल में लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति से अवगत हो रहे हैं तथा जरूरतमंदों को हर संभव मदद उनके द्वारा की जा रही है !
as


+ There are no comments
Add yours