टीकाकरण की नीति स्पष्ठ करे प्रदेश सरकार,
18 से 44 आयु वर्ग का तत्काल प्रारम्भ हो टीकाकरण- भाजयुमो छत्तीसगढ़
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण स्थगित किए जाने के निर्णय के विरोध में शुक्रवार 7 मई को प्रदेशभर में ब्लैक डे मनाने का निर्णय किया हैं।
भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 8 मई से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण रोके जाने और 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण में उदासीनता व अव्यवस्था के खिलाफ पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जनहित में निर्णय की मांग करेंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान में लगातार बाधा बनने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हैश टैग ब्लैक डे ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ वीडियो और फ़ोटो पोस्ट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी डीपी भी ब्लैक कर सांकेतिक विरोध दर्ज किया.।
इसी संदर्भ में कोरिया जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता अंचल किशोर राजवाड़े ने भी अपने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया में प्रोफाईल फोटो चेंजकर भूपेश सरकार का सांकेतिक विरोध किया है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी ने भूपेश बघेल पर 18+ युवाओं का वैक्सीनेशन निरस्त करने के विषय को युवाओ के खिलाफ षडयंत्र करार दिया है, मनेन्द्रगढ़ की युवा नेत्री कोमल पटेल ने कांग्रेस सरकार से सभी पात्र युवाओं का जल्द टीकाकरण कराने का मांग किया है और चेतावनी भी दिया है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो युवा मोर्चा सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।
as



+ There are no comments
Add yours