तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
थाना चरचा पुलिस के द्वारा कालरी से चोरी किया गया, करीब एक क्यूंटल (100 किलोग्राम) कापर बायर (तांबे का तार) के खरीददार से पकड़ कर जप्त करने में सफलता पाई । जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के द्वारा जिले में अबैध, कबाड़, कोयला चोरों के बिरुद्ध कार्यवाही करने के निद्रेश सभी थाना चैकी प्रभारियों के दिऐ गऐ है । चरचा पुलिस अबैध कृत्यों में संलिप्त संदिग्धों की तलाश पता साजी कर रही थी, कि इस दौरान 11 मई 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रूपनगर चारचा का रहने वाला अब्दुल कमाल पिता मोह.अब्दुल सुभान उम्र 48 वर्ष निवासी – रूपनगर चरचा का काफी दिनों स्थानीय कबाड़ चोरों के द्वारा एसईसीएल चरचा कॉलरी से चोरी किए गऐ एस. ई.सी.एल. में उपयोग होने वाले आर्मर्ड केबल का कॉपर वायर(तांबें का तार) खरीद कर बाहर बिक्री करने का व्यवसाय कर रहा है, मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा अपने सहयोंगी प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ,आरक्षक अखिलेश जयसवाल, अमित त्रिपाठी महिला आरक्षक-गीता टोप्पो, सैनिक- विकास सिंह सतीश सिंह, जुपेद्र सिंह, को साथ लेकर मुखबिर के बताऐ स्थान पर जाकर दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल कमाल पिता मोहम्मद अब्दुल सुभान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-07 रूपनगर चरचा के घर से आरोपी के कब्जे से-100 ज्ञह. किलो एसईसीएल में उपयोग होने वाला आर्मर्ड केबल का कॉपर वायर – (ताबें का तार) कीमत करीब ₹30000 रुपऐ का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कुछ स्थानीय कबाड़ चोरों के द्वारा कालरी में उपयोग होने वाला केवल बिजली तार काटकर चोरी कर उसके ऊपर का कवर निकालकर अंदर का तांबा (कापर बायर) लाकर इसके पास बिक्री करने पर इसके द्वारा क्रय किया गया है आरोपी का कृत्य धारा- 41(1-4)/379 भादवि के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाऐ जाने से प्रकरण पंजीबद्घ करआरोपी को गिरफ्तार किया । जाकर देर शाम न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल बैकुंठपुर दाखिल कराया गया। प्रकरण में जप्त सुदा कॉपर वायर तांबे के तार का परीक्षण एस.ई.सी.एल. चरचा कॉलरी के सक्षम अधिकारी से कराया जाकर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
sa

+ There are no comments
Add yours