तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मौसम विभाग ने जिले में भी आंधी बारिष को लेकर अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद जिले में बीते 48 घण्टो में बैकुन्ठपुर मनेन्द्रगढ चिरमिरी समेत जिले के सभी ईलाको मंगलवार और बुद्धवार को बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापामान 41 से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वही पर तापमान अधिक रहने के बावजूद भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है जबकि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का असर हैञ मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले 2-3 दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अचानक बदले मौसम के बाद कोरिया जिले समेत पुरे संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पुरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस बार मॉनसून की बारिश सामान्य
इस बार मॉनसून की बारिश सामान्य होगी जो एक अच्छी खबर है। केरल में मॉनसून अपने सामान्य समय पर यानी एक जून के करीब पहुंचने की संभावना व्यक्तकी जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours