तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसको लेकर लोगो को जानकारी देते हुए जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल ने बताया कि जो लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा लिये है या लगवाने वाले हैं तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें। तुरंत काम पर ना जाएं अगर आपने वैक्सीन लगवाई है तो तुरंत काम पर जाने से बचें। वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 2-3 दिनों तक बिल्कुल आराम करें। कुछ लोगों को वैक्सीन के तुरंत बाद तो कुछ लोगों को 24 घंटे बाद साइड इफेक्ट महसूस होते हैं। इसलिए वैक्सीन लेने के बाद कम से कम दो दिनों तक अपनी सेहत पर ध्यान दें।
भीड़-भाड़ में जाने से बचें और न करें यात्रा
वैक्सीन की पहली डोज ही लगवाई है तो भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। जब तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग जाती तब तक सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। हालांकि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी आपको प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए। जिले में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में भले आपने वैक्सीन लगवा ली हो, आपको यात्रा करने से बचना चाहिए।
नषा करने से करें परहेज, रहे डाॅ. के सम्पर्क में
कोरोना का अिका लगवाले वालो को सिगरेट-शराब सहित किसी भी प्रकार का नशा नही करना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद इससे दूर रहे। कम से कम तीन दिनों तक बिल्कुल भी शराब ना पिएं। इसके अलावा आपको बाहर का और तला-भुना खाना खाने से भी बचना चाहिए। वैक्सिन लगवाने के बाद या पहले से ही कोई एलर्जी की समस्या है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। वैक्सीन लगवाने के बाद अपनी सेहत पर नजर रखें। किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
बिना मास्क न जाये बाहर, एक्सरसाईज न करें
वैक्सीन लगवाने के बाद भी आपको मास्क लगाने की उतनी ही जरूरत है जितनी की वैक्सीन लगवाने से पहले थी। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी बनती है। इसलिए जरा सी भी लापरवाही से आप वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और नट्स शामिल करें। इससे शरीर अंदर से मजबूत रहेगा । वैक्सीन लगवाने के बाद बाजू में दर्द होना आम बात है इसलिए अगर आपने वैक्सीन लगवाई है तो कुछ दिनों के लिए एक्सरसाईज बिलकुल ना करें वरना आपके हाथ का दर्द और बढ़ सकता है।
as

+ There are no comments
Add yours