तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है और नई लहर सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। जिले में पहली बार 24 घंटे के भीतर 700 कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को कोरिया में कोरोना वायरस के 700 नये मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ा जिले के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक है। जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 700 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19793 हुई। 2 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 126 हो गई है। जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5343 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 13336 है। गौरतलब हो कि जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन आगामी 16 तक लागू यिा गया है।
as

+ There are no comments
Add yours