तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कल को अग्रवाल मेडिकल स्टोर में लॉकडाउन की अवधि में निर्धारित समय से बाहर मेडिकल स्टोर की आड़ में किराना सामग्री का विक्रय किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचा । कितना सामान विक्रय करते रंगे हाथ पकड़ा गया।शासन ने सुबह 6 से 10 का समय निर्धारित किया है परन्तु दुकानदार मनमानी करते हुए दिन भर सामान बिक्री कर रहा था। पहले पुलिस को समझाइश देने भेजा गया था।परन्तु फिर भी दुकान दार द्वारा नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ₹ 5000 का जुर्माना लगाया गया तथा नियमो के पालन की समझाइश दी गई।
as

+ There are no comments
Add yours