तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बीते दिनों रायपुर से शासकीय चना लेकर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 22: एम 4934 मैं लगभग 30 टन शासकीय चना लोड होकर लखनपुर विकासखंड ग्राम नारकालो एफसीआई गोदाम मैं खाली करना था परंतु जानकारी के अभाव में चालक लखनपुर के समीप जूनाडी के पास आने के बाद ट्रक चालक को पता चला की कुछ आगे आ गया है इसके उपरांत ट्रक चालक मुन्ना सिंह पिता शिवधारी सिंह निवासी बिहार के द्वारा पुनः ट्रक को मोड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने के वजह से चालक घायल होगया जिसे 108 संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसी उपचार कराया गया उसी दरमियान अज्ञात चोरों के द्वारा उक्त ट्रक से शासकीय चना लगभग 13 बोरी जिसकी वजन लगभग 261.500 किलो बताई जा रही है जिसका अनुमानित कीमत58500 रुपए बताई जा रही थी जिसकी लिखित शिकायत लखनपुर थाना में किया गया जिससे अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया पुलिस द्वारा पतासाजी करते हुए थाना प्रभारी सुरेश कुमार मींज के नेतृत्व में आरक्षक शेषनाथ, समर बहादुर सिंह ,दिलखुश लाकड़ा महिला आरक्षक सुमन कश्यप की सक्रिय भूमिका से ग्राम जूना डी के 5 चना चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनका नाम क्रमशः ईश्वर दास उर्फ भोलू ,सत्यनारायण उर्फ पव्वा, करण उर्फ भंटा ,आशीष दास डब्लू ट्रक से चला चोरी करने लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया
as

+ There are no comments
Add yours