तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर के शिक्षा के क्षेत्र को नया आयाम देने वाले प्राइवेट स्कूल संस्था पंडित नेहरू बाल मंदिर के संस्थापक एवं संचालक नासिर खान जी का कोविड-19 के कारण अंबिकापुर में आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
वही गौरतलब बात यह है कि प्राइवेट स्कूल संस्था पंडित नेहरू बाल मंदिर के संस्थापक एवं संस्था प्रमुख नासिर खान उम्र लगभग 57 वर्ष कोविड-19 के तहत असमय निधन से व्यक्तित्व के धनी और धर्म जाति पंथ संप्रदाय से हमेशा ऊपर उठकर सोचने वाले तथा मानव सेवा धर्म को अग्रिम पंक्ति में रखकर चलने वाले लखनपुर के शिक्षा क्षेत्र में अग्रज बनाने ने वाले आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में उनके स्कूल एवं आसपास के शिष्यों सहित तमाम जाति धर्म समुदाय एवं समाज के व्यक्तियों के द्वारा इस आकस्मिक निधन से काफी लोगों में शोक व्याप्त है उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार में 2 पुत्र और दो पुत्रियां जिनका जेष्ठ पुत्र मंसूर आलम व उमर नूरानी पुत्री दो साजिया बेगम व गजाला परवीन सहित उनकी धर्मपत्नी को पीछे छोड़ गए आज उनकी अंतिम संस्कार ग्राम बंधा के मजार शरीफ के कब्रिस्तान में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours