सड़क अधूरे छोड़ें पुलिया में मोटरसाइकिल से गिरने से युवक की मौत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है उसी सड़क में लखनपुर सप्ताहिक बाजार के आगे पुलिया के लिए विगत 2 माह पूर्व से गड्ढा खोदकर ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक छोड़ा गया है।
वहीं बीते दिन सोमवार को रात्रि लगभग 8:00 बजे बंधा ग्राम की ओर से अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीजे 3608 फ्लोरेस्रियूस उर्फ चुनु कुजूर पिता फ़िल्मोंन कुजूर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लोसगा रानी कछार लखनपुर की उक्त खुदी हुई पुलिया के गड्ढे में अनियंत्रित होकर खुदे हुए गड्ढे मैं गिरने से मौके पर मौत हो गई उक्त मोटरसाइकिल में उसके साथ सवार युवक सुभाष बैग पिता धीरज बैग उम्र 27 वर्ष निवासी बतौली की भी हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका प्राथमिक उपचार लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर किया गया है।


मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना होने का मुख्य कारण पुलिस के लिए खोदी गई स्थल में ना ही संकेतिक बोर्ड लगा है और ना ही ब्रेकर बनाया गया है जिसके के कारण ग्राम बंधा की ओर से आने वाले मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन अचानक गड्ढा आने से अनियंत्रित होकर कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं जिसकी सूचना पूर्व में ग्राम वासियों द्वारा भी ठेकेदार एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के आला अधिकारियों को दी जा चुकी थी परंतु ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों के द्वारा उक्त खुदे हुए अधूरे पुलिया निर्माण स्थल में किसी प्रकार का कोई संकेतिक बोर्ड सहित ब्रेकर का उपयोग नहीं किया गया जिसके कारण यह बड़ी सड़क दुर्घटना घट गई।
मृतक के परिजन द्वारा यह मांग की गई है कि उक्त ठेकेदार के ऊपर सर्वप्रथम अपराध दर्ज हो और उचित कारवाही विभाग के ऊपर भी किया जाए तथा उचित मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कल दिन बुधवार को चक्का जाम करने का निर्णय मृतक के परिजन और आसपास के ग्राम वासियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है
इससे पूर्व में भी ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण हाईवा ट्रक पानी टैंकर में दो मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी इन सभी कारणों से भी आसपास के ग्रामों स्थित उक्त ठेकेदार से काफी आक्रोशित हैं एवं संबंधित निर्माण विभाग केक कार्यपद्धती पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours