विशेष कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी समेत 8 दिन में बदल दिए तीन कोविड हास्पीटल के प्रभारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है इस दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बैकुंठपुर कंचनपुर के कोविड-19 सेंटर में विगत 8 दिनों के भीतर तीन कोविड केयर सेन्टर बदल दिए गए । जबकि इस दौरान इतनी बदलीयो का कोई स्पष्ट कारण उल्लेख नहीं किया गया। विगत 1 वर्ष से कंचनपुर कोविड-19 सेंटर के प्रभारी के तौर पर डॉ अमरदीप जायसवाल को प्रभारी बनाया गया था उसके उपरांत अचानक ही 22 मई को एक आदेश जारी किया गया जिसमें 30 अप्रैल को कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न कोर कमेटी की बैठक का हवाला देते हुए कहा गया है कि वायरोलॉजी लैब बैकुंठपुर में जांच संबंधित प्राप्त शिकायत तथा ई सी टी एच कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु डॉ श्रेष्ठ मिश्रा चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को आगामी आदेश तक वायरोलॉजी लैब बैकुंठपुर तथा ई सी टी एच बैकुंठपुर के विशेष कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु आदेशित किया जाता है एवं डॉ पवन कुमार गुप्ता चिकित्सा अधिकारी संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर को डॉक्टर श्रेष्ठ मिश्रा चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के स्थान पर आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभाव सील होगा । वहीं पर 31 मई को फिर से एक नया आदेश जारी करते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने ई सी टी एच कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर को सुचारू संचालन के लिए डॉ अशोक कुमार सिंह चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर को आगामी आदेश तक प्रभारी के तौर पर कार्य करने का दायित्व सौंपा। इस दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस बात का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं कि उन्होंने 8 दिन के भीतर तीन कोविड केयर सेन्टर कंचनपुर के प्रभारी क्यो बदल दिये गये। वहीं पर जिले में इस फेरबदल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours