अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योग को एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम बताया जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजन भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े एवं मुख्यमंत्री श्री बघेल के संवाद का श्रवण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि आज नशा करने की प्रवृत्ति विश्व स्तर पर भयावह हो गई है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य को योग विशेषज्ञों के द्वारा नियमित योगाभ्यास कराकर नशे से दूर रखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के जरिए योग प्रशिक्षकों एवं विभाग के अंतर्गत कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से इस महा अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों, होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईंन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों, जिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर चिंता है, जो लोग नशा मुक्त होना चाहते हैं, एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी। सोशल मीडिया पर इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण होगा, साथ ही इनकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध रहेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours