विचाराधीन बंदी ने जेल में की आत्महत्या । मानसिक रोगी को जेल में रखने उठ रहे सवाल !

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

उप जेल मनेंद्रगढ़ में विचाराधीन कैदी ने गमछे से फंदा बना आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार चिरमिरी मोहन कालोनी निवासी रामकुमार हत्या के मामले में उप जेल मनेंद्रगढ़ में बंद था। गुरूवार सुबह खाना खाने के समय बैरक नं 5 के पीछे जा कर आत्महत्या कर लिया । जेल प्रशासन की माने तो रामकुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह इसी कारण अपनी माँ की हत्या कर दिया था। जिस कारण 20 दिन पूर्व जेल दाखिल हुआ था।
मानसिक रोगी को अन्य सामान्य कैदियों के साथ रखने को लेकर जेल प्रशासन पर सवालिया निशान उठ रहे है। यदि कैदी समान्य नहीं था ? तो अस्पताल की जगह जेल में ‌रखने पर विभाग की गंभीर लापरवाही नजर आ रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours