सूखे खेतों के लिए हुई बारिश से मिली संजीवनी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


जिले में मंगलवार को हुई बारिश से किसानों को राहत साथ ही लोगों को भी चिलचिलाते धूप व उमस भरी गर्मी से रहता दी है। बीते 15 दिनों से वर्तमान कृषि वर्ष में मानसूनी बारिश समय पर पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण पूरे जिले में सूखे की स्थिति निर्मित हो चुकी थी। किसान अपनी बची खुची जमा पूंजी लगाकर अपने खेतो में धान की बुआई किये थे जो कि तैयार हो चुका था किन्तु पर्याप्त मात्रा में वर्षा नहीं होने के कारण सुखने के कगार पर आ पहुंचा था और क्षेत्र में धान की रोपाई, बियासी का कार्य आरंभ नहीं हो पाया था। सूखे की स्थिति में तैयार धान का थरहा व पौधा पूरी तरह मुरझाकर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति तक जा पहुंचे थे।
अन्नादाता का कहना है कि एक ओर सरकार ने खाद बीज की किमतो में भारी बढोत्तरी कर दिया है उपर से मंहगाई ने जान निकालकर का रख दिया है तो कुछ खेतों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से दरारें भी पड़ने लगी थी। जिन किसानों के खेत में पानी के साधन की पर्याप्त व्यवस्था नही थें वे अधिक चितिंत नजर आ रहें थे।
मंगलवार व बुद्धवार को जिले में घण्टे से भी अधिक समय तक हुए तेज बारिश किसानों के खेतों के लिए अमृत के समान बरसी। अगर बारिश में थोड़ी सी और देर हो जाती तो क्षेत्र किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना थी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours