चढते-उतरते तापमान में जिला अस्पताल के ओपीडी में बढ़ी भीड

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मौसम परिवर्तन के बाद जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में डेढ़ गुना बढ़ गई है। इसके अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का भारी भीड़ जिला अस्पताल के ओपीडी से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर देखने को मिल रही है। जहां ओपीडी में मरीजों को लेकर चिकित्सक परेशान रहे। उनकी मानें तो मौसम परिवर्तन में सावधानी बरतने से अच्छा इलाज कोई नहीं है। अस्पताल प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
पिछले दिनों से मौसम में आए परिवर्तन से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां एक सप्ताह पूर्व कम मरीज पहुंच रहे थे तो इन दिनो मरीजों की संख्या बढ़कर गई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पीड़ित थे। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में बच्चों में कोल्ड डायरिया, सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। इसके चलते सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी भी भीड़ रही। मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिली। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरो का कहना है कि मौसम परिवर्तन से बुखार, जुकाम, सर्दी, खांसी के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के दौरान खानपान व रहन-सहन पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। बुखार पीड़ितों में मलेरिया के लक्षण भी हो सकते हैं। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचे। घर और आसपास सफाई रखे जिससे मच्छर न पनपे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours