पूर्व वित्तमंत्री को रामपुर पंचायत ने दी श्रद्धाजंली

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के पदाधिकारी एवं पंचायत के नागरिक जनों के द्वारा कोरिया जिले के निर्माता, भाग्यविधाता छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री स्वर्गीय कोरिया कुमार के तृतीय पूण्य तिथि पर ग्राम पंचायत रामपुर के पंचायत भवन में उनको याद करते हुए, दीप प्रज्वलित कर उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने स्व कुमार साहब को याद करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये जैसे कि छोटे-छोटे स्टॉप डेम, झुमका डेम, गेज नदी बैकुंठपुर की जीवनदायिनी डेम है । जिसको यहां के किसान और नागरिक सदियों तक याद रखेंगे।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की संभागीय समन्यवक संगीता राजवाडे ने नम आंखों से याद करते हुए कहा कि कुमार साहब इतने सरल सहज स्वभाव के थे कि सभी से बहुत आसानी से मिलते थे खासकर महिलाओं को बहुत इज्जत मान सम्मान देते थे हमेशा समूह के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। सदैव सभी के दिलों में राज करते रहेंगे। ग्राम पंचायत की सरपंच एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि कोरिया कुमार साहब बहुत ही ईमानदार छवि के थे जिससे कोरिया ही नहीं वरन पूरे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में उनका वर्चस्व रहता था ।


आरजीपीआरएस कोरोनो योद्धा रविशंकर राजवाड़े ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा की कोरिया कुमार की कहीं बातें हमेशा याद आते हैं जैसे गांव में जाकर प्रचार प्रसार करते थे कि हर घरों में पपीता नींबू ,जामुन ,मुनगा, बिही, आम इत्यादि पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे औरबीज पौधा बंटवाते थे। जिस का महत्व इस कोरोना काल मे सभी को समझ में आ रहा होगा।
इस अवसर पर श्रधांजलि देने वरिष्ठ नागरिक आई के मिश्रा, रीता मिश्रा, बाल्मीकि मिश्रा, उपसरपंच याक़ूत शाह,पंच द्द्य रंभा बिसेन, श्रीमती मेरी ,मुस्तकीन, अभिषेक मिश्रा, प्रियांशु राजवाडे, हर्ष प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours