Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर को उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश सहित बिलासपुर और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण राज्य व शहरों से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 43 का बैकुन्ठपुर शहर का 14 किलो मीटर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो यह पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाने से आए दिन दुर्घटना और तकनीकी खराबी का शिकार हो रहें हैं। सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार जिम्मेदार विभाग मिट्टी ओर क्रसर डस्ट डाल कर, वाहन चालकों को राहत देने की नाकाम कोशिश कर रहा है। सालों से अधर में लटके सडक चौडीकरण के तरस रहा यह हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद, जिले में आवश्यक समान और संपर्क के लिए फिलहाल जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर की रीड माने जाने वाली इस 14 किलो मीटर सडक को चुने हुए जन प्रतिनिधियो और अधिकारियों की लापरवाही व नकारेपन के कारण यह सड़क भी अब वाहन चालकों के लिए एक नरक साबित हो रहा है। बडी अजीब विडंबना है सत्ता की चुनाव में मतदान से पूर्व एक एक वोट पाने के खातिर जनता में भगवान की तस्वीर देखने वाले परिणाम आने के बाद लोकतंत्र का पर्दा डाल जिस प्रकार से जनता के साथ सलूक किया जाता है उससे अब उसकी पीडा से जनता कहराने लगी है।
विडियो वायरल में कैनेडी के कथन पर चर्चा
इस दिनो शहर की सोसल मिडिया पर देश के परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी का विडियो लगातार वायरल हो रहा है जिसमें गडकरी अमेरिका के 35वे राष्टपति का हवाला देते हुए यह कह रहे हैं कि अमरिकी राष्ट्रपति ने 1973 में कहा था कि सडक से विकास होता है और समृद्धि आती है। प्रथम दृश्टियता में देखने के यह बात कोई बडी नही लगती है किन्तु बैकुन्ठपुर शहर के संर्दभ में स्थानिय लोगो का कहना है कि जब इस कथन के माईने निकाले जाये तो यह कहा जा सकता है कि आज 50 साल के बाद भी हमारे आकाओे को यह बात समझ नही आई है।
शहर के दो पुलो की हालत बेहद खराब
बैकुन्ठपुर को न्यायधानी और राजधानी को जोड़ने वाली मुख्य सडक पर सलका के पास झुमका नदी पर स्थित पुल की हालत जो हालत किसी से छिपी नही है। तो वही पर बैकुन्ठपुर शहर के मध्य अम्बिकापुर मार्ग पर गेज नदी पर स्थित पुल को दशको पहले जर्जर घोषित किये जाने के बाद भी 3 दशक से रिपेरिंग कर चलाया जा रहा है। इन दिनो ब्रिटिशकालीन पुल पुलियो की हालत भी बदतर नजर आ रही है। विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ।
as



+ There are no comments
Add yours