धान की फसल पर लग रही बीमारियोे से किसान परेशान

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में धान की फसल एक बार फिर से लहलहा उठी है, जिसके साथ ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई है। सितंबर महीने में हुई अच्छी बारिश से जिले में वर्षा का स्तर सामान्य स्तर तक पहुंच गया है। यही कारण है कि अब किसान फसल को लेकर बारिश की दिशा में बिल्कुल चिंतित नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 4.5 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.1 मि.मी. औसत वर्षा केल्हारी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1019.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 01 जून 2021 से 30 सितंबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1074.0, सोनहत तहसील में 1068.1, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 963.9, खड़गवां तहसील में 1053.8, चिरमिरी तहसील में 1180.8, भरतपुर तहसील में 1030.5 एवं केल्हारी तहसील में 762.0 मि.मी. औसत वर्षा जिले में सामान्य स्तर तक पहुॅच चुकी है। वही पर सामान्य बारिश के कारण वर्तमान में जिले में धान की कम अवधि वाली किस्मों में बालियों का निकलना प्रारंभ हो चुका हैं और कई जगहों पर फसल दाना भरने की अवस्था में है।

रस चूसक कीटों के प्रति करें नियमित निगरानी


वर्तमान मौसम में आर्द्रता की प्रचूरता एवं अनुकूल तापमान रस चूसक कीड़ों के विकास के लिए अनुकूल है और इस अवस्था में पौधों के रस में कार्बाेहाइड्रेट के निर्माण के कारण पौध में हलकी सी मिठास आ जाती है, जिससे रस चूसने वाले कीड़े भूरा व हरा माहू एवं गंधी बग जैसे कीड़े अधिक आकर्षित होते है और रस चूसकर फसल को क्षति पहुंचाते हैं। किसान खेत में नियमित निगरानी करें एवं प्रकोप दिखते हीकृषि विभाग या अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर उचित उपचार करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours