परेशानी……टोल नाके पर फास्टैंग बंद बता कह रहे…….नगद दो अन्यथा बैक करके निकालो वाहन……

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग में नागपुर और बरबसपुर के मध्य स्थित टोल नाके पर अव्यवस्थाओं का आलम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। विगत कुछ दिनों तक व्यवस्था ठीक रहने के उपरांत विगत दो-तीन दिनों से एक बार फिर फास्टैंग के नाम पर गाड़ियों को बैक कराके टोल नाके से गुजारने को विवष किया जा रहा है। जिसके कारण यात्री वाहन समेत निजी एवं अन्य मालवाहक वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में जब टोल नाका वालों से वाहन चालकों के द्वारा आपत्ति की गई तो उनका कहना था कि या तो हमें नगद दो या तो फिर उल्टी करके टोल नाके से निकालना होगा। क्योंकि हमारा फास्ट्रैक काम नहीं कर रहा है। जानकारो की माने तो जानबूझकर फास्टटैग को रोक कर अवैध उगाही का जरिया बनाया जा रहा है एवं बस चालकों को परेशान कर उन्हें नगद देने के लिए विवश किया जा रहा है।


बस आपरेटरो का कहना है कि इस टोल नाके में व्यवस्थाओं की कमी के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। यहां छोटे चार पहिया वाहनों सहित भारी वाहनों से टोल टैक्स के नाम पर मोटी वसूली की जा रही है। लेकिन टोल प्रबंधन उपभोक्ताओं को सुविधा देने की बजाय कमाई करने में लगा है। टोल नाके में फास्टैग से वसूली नहीं होने से टोल पर दिन भर वाहनों की कतारें लगी रहती है। बता दें कि नगद पैसा वसूलने के के चक्कर में अधिकारी फास्टैग मशीनों से वसूली नहीं कर रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours