BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
देश में इन दिनों कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते मामलों के बीच अब दोनो सरकारें पूरी तरह से अलर्ड मोड पर आ गई हैं। हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में मास्क को अनिवार्य करने के बाद केन्द्र सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करने जा रही है। इस दौरान कोरिया जिले में बैकुन्ठपुर के कोविड अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों का आंकलन सोमवार को किया गया। कल मंगलवार को भी मॉक ड्रिल किया जायेगा। इस सबंध में जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल बढ़ते कोरोना मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होने कहा कि कोविड अस्पतालो में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और सभी जरूरी बातों को ध्यान साथ ही तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
कोरोना मामले बढ़ने का कारण
इस सबंध में सीएचएमओ डॉ आर एस सेंगर ने कहा कि कोविड महामारी की संभावित चौथी लहर को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है पिछला कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का बीएफ 7 सब-वेरिएंट था और अब एक्सबीबी 1.16 सब-वेरिएंट कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण बन रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सब-वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है।
as



+ There are no comments
Add yours