कल अखाडा पूजन के साथ दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता होगी शुरु

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में कल शनिवार व रविवार को आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शानदार आगाज होने जा रहा है। इस विराट कुश्ती प्रतियोगिता में देश विभिन्न क्षेत्रो से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपना दमखम दिखायेगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन मंडल के प्रमुख प्रभाकर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेष के गोरखपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर व बांदा बिहार के मुजफ्फरपुर तो हरियाणा एवं दिल्ली के महिला एवं पुरुष पहलवान कल शनिवार एवं रविवार को प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। प्रभाकर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कुश्ती ओपन चौलेंज प्रतियोगिता के तर्ज पर कराई जाएगी । जिसमें 30 पहलवान शिरकत करेंगे । जिसमें 24 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल होंगे।
पुरुष वर्ग में पहलवानों के लिए प्रथम पुरस्कार के तौर पर 21000 एवं द्वितीय पुरस्कार 15,000 रखा गया है वहीं पर महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15000 एवं द्वितीय पुरस्कार 8000 रखा गया है । जबकि आयोजको के द्धारा सभी पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों में मुख्य रूप से प्रभाकर सिंह छोटे गुप्ता व रामू पहलवान रहेंगे । वहीं पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव. नपा बैकुन्ठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व पहलवानो के द्धारा अखाड़ा पूजन का कार्य किया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours