BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
महिला एवं बाल विकास द्धारा बुद्धवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के एसईसीएल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोरिया जिला पंचायत के अध्यक्ष रेणुका सिंह एवं उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, नगर पालिका बैकुंठपुर के अध्यक्ष नविता षिवहरे, शिवपुर चरचा की अध्यक्ष लालमूनि यादव, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशा महेश साहू बैकुंठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह शामिल हुए विवाह । कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला । इस दौरान 30 जोड़ों को मंच पर पहुंचे अतिथियों के द्वारा सुखमय दांपत्य का आशीर्वाद देकर नवदाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मिलेगी 50 हजार रुपये का सहयोग – योगेश शुक्ला
पीसीसी सदस्य योगेष शुक्ला अपने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरू कन्याओं के विवाह को बेहतर ढंग से सम्पादित करने की यह योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के तहत प्रावधानित राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया। जिसे आगामी वित्तीय वर्ष में 50 हजार रुपये किये जाने का निर्णय भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया है।
योजना से अब गरीबो की चिंता कम हुई – वेदांति तिवारी
केरिया जिला पंचायत की उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से अब गरीब माता पिता की चिंता कम हुई है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त खर्च से निजात भी मिला है।
as


+ There are no comments
Add yours