नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा ने पत्र लिख पाईपलाईन विस्तार की मांग….ताकी शहर में मिले शुद्ध पेयजल

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

गर्मी बढ़ते ही नगर वासियों के लिए सबसे विकराल समस्या है पेयजल की बनती जा रही है। नगर पालिका के पास जल स्रोत का एकमात्र साधन है जीवनदायिनी गेज नदी जो एक धरोहर के रूप में है। जल आपूर्ति करते नदी पूरे शहर और कई ग्राम पंचायतों को प्रभावित करती है नदी का पानी को कई जगहों से रोक दिया जाता है जिससे बराबर पानी इंटकवेल में जमा नहीं हो पाता है। नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहां कि जीवनदायिनी गेज नदी का यदि हम सही रूप से संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं तो यह हमारे मानव जीवन का आने वाली हमारी पीढ़ियों के लिए बहुत ही दुखदाई होगा ।

इस नदी को हम सभी हर प्रकार से दूषित नगर वासियों ग्राम वासियों के द्वारा किया जा रहा है और उसी दूषित पानी और दुर्गंध युक्त पानी को हमारे द्वारा फिर ग्रहण किया जा रहा है इसके लिए दोषी कौन है। अभी ग्रीष्म ऋतु शुरू हुआ है और शहर में पेयजल की संकट उत्पन्न हो गई है स्वच्छ पेयजल हम सभी व्यक्ति को अंतिम छोर तक मिले । इसके लिए नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर कोरिया एवं नगरपालिका सीएमओ को पत्र लिखकर गेज नदी बांध से लेकर फिल्टर प्लांट बैकुंठपुर नगरपालिका तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कराने से नगर वासियों को स्वच्छ पानी मिलने लगेगा ।

इस कार्य में सभी का सहयोग मिले राजनीति से परे हटकर हम सब पेयजल की समस्या के निदान के लिए सहयोग प्रदान करें। बैकुंठपुर नगर पालिका में प्रतिदिन कई जगहों से शहर से निकलने वाला गंदा पानी सीधे तौर पर नदी में प्रवाहित हो रहा है पाइप लाइन से आ रही है दुर्गंध युक्त पानी जिसको ग्रहण करने से मानव शरीर में कई प्रकार की गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही है ऐसा कार्य योजना बनाना चाहिए कि नगर वासियों को दोनों टाइम प्रतिदिन स्वच्छ साफ पेयजल मिल सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours