BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
इस समय जिले में पड रही भीषण गर्मी में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। लगातार हीट वेव चलने से लू की स्थिति बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को बार-बार प्यास लगता है और गला सूखता है। ऐसे में शिवपुर चरचा नगर पालिका के अलग-अलग इलाकों में यह देखने को मिल रहा है कि सड़कों पर राहगीरो को मंहगे बोतलबंद पेयजल बचाने ठंडे पेयजल की व्यवस्था किया गया है।
इस सबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को विभिन्न वार्डों, मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने, पानी की व्यवस्था नगर पालिका शिवपुर चरचा के द्वारा पर लगाया जा रहा है जिससे राहगीरों को आसानी से शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours