सुबह-शाम अंधड़ और बारिश से परेशान लोगो को अगले 48 घण्टो में नही राहत

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

लगातार सुबह-शाम तेज हवाओ के साथ बारिष से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। विगत एक सप्ताह से लगातार बदलते मौशम के मिजाज ने आमोखास को पेरषान कर रखा है। मौसम विभाग के द्धारा जारी अलर्ट में लोगो को सावधानी बरतनें और घर पर रहने की चेतावनी के बीच कभी तेज धुप तो कभी तेज बारिश के साथ मौसम में परिवर्तन हो रहा हैं। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश और हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया हैं।


एक ओर जहा लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। गत दिनो एमसीबी जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत के बाद कोरिया जिले में भी बिजली और बादलो की गरज चमक से लोग सहम जा रहे हैं। इन दिनो आसमान में लगातार बादल छाय हुए हैं जिससे बारिश होने की सम्भावना बनी रहती हैं।

बेमौसम होने वाली इस बारिश के कारण किसानों को फसल का नुकसान भी हो रहा हैं। वहीं तेज अंधड़ और बारिश से बिजली के तार टूट जा रहे हैं जिससे बिजली गुल की समस्या भी अधिक हो रही हैं। इस अलर्ट के अनुसार कोरिया और एमसीबी जिलो के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश के साथ बिजली व ओले गिरने की आषंका भी जताई गई है। इन संभावित जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं साथ ही सावधानी बरतनें और घर पर रहने की चेतावनी भी दी हैं।

इसलिए बदला है मौशम का मिजाज

जिले में ठंड़ी हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक द्रोणिका की अनियमित गति उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक स्थित है। इस वजह से छत्तीसगढ़ में नमीयुक्त हवा का आगमन लगातार बना हुआ है। कुछ स्थानों पर आज यानी रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 48 घण्टो में भी गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात करने की संभावना है। वहीं तेज आंधी चलने की भी आषंका है। हालांकि अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours