BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराने की दिशा में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम वरदान साबित हो रही है। एमएमयू की टीम द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर ना सिर्फ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है बल्कि इसके साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है।
गांव में ही चिकित्सा सुविधा मिलने से लोग भी अत्यंत खुश हैं। वर्तमान में ग्रामीण अंचल के रहवासियों के लिए जिले के सोनहट ब्लॉक मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही है। इसी क्रम में एमएमयू की टीम द्वारा अप्रैल माह में अभी तक 2122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया।
इसमें बीपी के 768, शुगर 603, फंगल इंफेक्शन 388, बुखार 49, सर्दी खांसी एवं अन्य बीमारियों के 314 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की गई। वहीं इस दौरान एमएमयू की टीम द्वारा 713 लोगों का लैब टेस्ट भी किया गया और एक मरीज को हॉस्पिटल रिफर किया गया।
मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा ना सिर्फ ग्रामीण अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है बल्कि इसके साथ ही उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours