विधायक गुलाब कमरो ने जताया सीएम का आभार
सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो की मांग पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम रामगढ़ में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल के घोषणा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने के लिए 37 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार के द्धारा दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 37 पदों के सृजन का जारी किया आदेश, अब रामगढ़ में भी होगा बीएमओ का पद सभी प्रकार की जांच सुविधा मिलेगी। वानांचल क्षेत्र रामगढ़ के 16 गांव व 7 ग्राम पंचायत के लोगो को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शीघ्र होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन व लोकार्पण। स्वीकृत पदो में खंड चिकित्सा अधिकारी, सामान्य सर्जन, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, निशचेतना विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, ओटी टेक्निशियन, स्टाफ नर्स, लेखापाल, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड 3, लेखापाल, फार्मासिस्ट, दंत सहायक, वाहन चालक, ड्रेसर, वार्ड बॉय, धोबी, चौकीदार, स्वीपर।
as

+ There are no comments
Add yours