अनजान फोन कॉलो से रहे सावधान……5जी के नाम पर खाते हो सकते हैं खाली

Estimated read time 1 min read

देश भर में साइबर ठग ठगी करने के लिए अपराधी नीत नये हथकंडे अपना रहे हैं। इसकी मदद से लोगों के खातों से पैसों को ट्रांसफर किया जा रहा है। पिछले महिनो से चल रही 5जी कनेक्टिविटी सुविधा एक ओर उपभाक्ताओ के लिए मुश्बित बनी हुई है तो दूसरी ओर साइबर ठगों ने इसे आधार बनाकर ठगी की दुकान जरूर शुरू कर ली है। हालात ये हैं कि हर रोज लोगों को 4जी से 5जी में कनवर्ट करने के नाम पर ठगी की शिकायतो पर पुलिस के द्धारा लगातार लोगो का अलर्ट रहने की हिदायते दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि ठगों द्वारा हूबहू उन नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे नंबर मोबाइल कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। जिसे देखकर लगता है कि ये नंबर कंपनी का ही है। ऐसे में ठग उन नंबरों से ठगी के लिए कॉल करते हैं।
इसके बाद उन्हें कहते हैं कि 5जी लॉन्च हो गया है, उनका नंबर 4जी से 5जी में कनवर्ट किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें अपने फोन में एनी डेस्क एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करवाने के बाद सामने वाले के नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। फिर ठग ओटीपी मांगते हैं। सामने वाला जैसे ही ओटीपी देता है, उसके खाते से खुद-ब-खुद पैसे दूसरे खातों में पहुंच जाते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours