अघोषित बिजली कटौती के विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Estimated read time 1 min read

कोरिया में बिजली की अघोषित कटौती करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बिजली की कटौती बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार में संकट हो गया है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। पूरे जिले में पिछले एक महिने से बिजली विभाग की मनमानी चल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का कोई भरोसा ही नहीं है। कब बिजली बंद चली जाए और लोगों को पूरी रात अंधेरे में बिताना पड़े। अब यही स्थिति शहर की हो गई है। बिजली की आंख मिचौली से जिलेवासी भी परेशान हो गए हैं। कभी मेंटेनेंस के बहाने तो कभी तकनीकी दिक्कतों की वजह से बिजली गुल कर दी जाती है। इसके विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलसध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौप व्यवस्था को सुधार करने की मांग की गई है। इस सबंध में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाडे सहित दर्जनो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौपा । उन्होंने कहा कि कभी रात में अचानक बिजली बंद हो जाती है तो कभी सुबह बिना सूचना के कट कर दिया जाता है। इसके चलते नलों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कहा कि राज्य शासन ने बिजली बिल हाफ करने के बहाने अघोषित कटौती शुरू कर दी है। इस दौरान आनी, उरूमदुगा, बिशुनपुर, जुनापारा, नगर उमझर, फूलपुर के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के निष्क्रियता व गै़रजिम्मेदराना कार्यव्यवहार विषयक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का मांग किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मुसाफिर सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के अगुवाई में बदहाल विद्युत व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल बढ़ोतरी को रोकने के विषय पर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वरिष्ठ भाजपा नेता मुसाफिर सिंह का कहना है कि आनी बेल्ट का कनेक्शन बैकुन्ठपुर से ही कर दिया जाए, जब से सोनहत से जोडा गया है, विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कहा कि गर्मी के मौसम में मैंटेनेंस के नाम पर जिले के जनमानस को परेशान किया गया, पहले बरसात मे ही विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गया। लोग पीने के पानी के लिए त्रस्त हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुसाफिर सिंह, आनी सरपंच मुलचंद् बघेल, उपसरपंच योगेश आनंद, बूथ अध्यक्ष लाला प्रसाद, बूथ सचिव गोपाल देवांगन, किसान मोर्चा मंडल मंत्री कुलदीप सिंह, मोर्चा महामन्त्री तेजप्रताप सिंह, दिनेश चक्रधारी, प्रदीप चक्रधारी, बबलू चेरवा, राजू बघेल, अजय राजवाड़े, गोलू, आदित्य कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours