बैंक शाखा के सामने भरा बारिश का पानी, लोगो के लिए बना मुश्बित

Estimated read time 1 min read

उपभोक्ताओ से तमात तरह के सर्विस चार्जेस वसुलने वाले बैंक शाखाओ के द्धारा सुविधा के नाम पर उपभोक्ताओ को मूलभूत सुविधा तक नही दी जा रही है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के स्कूलपारा आईडीबीआई और आईसीआईसीआई के आगे बारसात का पानी उपभोक्ताओं की परेशानी की बड़ी वजह बन रहे हैं। दोनो बैंक शाखाओ के सामने उपभोक्ताओ को पानी से चल कर जाना पडता है। हालत तो यह है कि आने जाने वालो को पूरे बरसात में के पानी के कारण दोनो बैंको के प्रबंधन को लेकर उपभोक्ताओ में गहरी नाराजगी नजर आ रही है किन्तु उपभोक्ताओ का कहना है कि बैंक की शाखा में जाना हमारी मजबूरी है। इसलिए इसके बावजूद हमें शाखा में जाना पडता है।


बैंकुन्ठपुर की अधिकांश बैंको के सामने शेड नही होने के कारण बैंक की शाखाओं में दोपहर के समय लंच टाइम घोषित कर दिया जाता है जिससे बरसात में उपभोक्ता भीगने को विवश होते है। उसके साथ ही बैंक के प्रवेश द्वार पर लगे कैंची गेट को भी ताला लगाकर बंद कर दिया जाता है। इस लंच टाइम के दौरान बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को बैंक के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता है और उन्हें तब तक बाहर ही खड़ा रखा जाता है, जब तक संबंधित ब्रांच के अधिकारी एवं मुलाजिम लंच से निवृत्त नहीं हो जाते।

प्रतिस्पर्धा के दौर में यह बात देखी जा सकती है कि अमूमन कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में ही लंच टाइम के नाम पर उपभोक्ताओं को बैंक परिसर से बाहर रखा जा रहा है। निजी बैंक सुबह 9.30 बजे से अपनी रूटीन की वर्किग स्टार्ट कर रहे हैं, जहां शाम 4 बजे तक और कुछ बैंकों में तो शाम 6 बजे तक बिना किसी रुकावट के कामकाज जारी रहता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours