नेशनल हाईवे 43 बैकुन्ठपुर-मनेन्द्रगढ मार्ग पर बैकुन्ठुपर रोड रेलवे स्टेशन के समीप में पहली ही बरसात का पानी भर गया है। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी भरने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने नाली का निर्माण नहीं कराया है। इसके कारण वर्षा होने पर सड़क के बीचो-बीच पानी भर गया है। इस नव निर्मित एनएच 43 सड़क के दोनों किनारे से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हालत निर्मित हो गई है।
एनएच निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण वर्षा के मौसम में आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी मानसून की पहली बारिश में ही यह हालात बन गये हैं बेहतर होगा कि जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल इस स्थान से जल निकासी का प्रबंध कराये। ठेकेदार की लापरवाही के कारण उतपन्न हुई समस्या पर यदि जिला प्रशासन, एनएच विभाग ने रेलवे प्रबंधन से बात कर समय से कोई रास्ता नही निकाला तो आगामी मानसून सीजन में लगातार लोगो को इस बडी समस्या से दोचार होना पडेगा।
as


+ There are no comments
Add yours