तेज बारिश से मिटटी का मकान गिरा – मलबे मे दबकर एक की मौत, पत्नी समेत 4 घायल

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर जिला मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत बुढार के मंडलपारा में बीती रात में गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के मुखिया की मौत हो गई तो अन्य 4 सदस्य बुरी तरह घायल हो गये हैं जिनका ईलाज प्राईवेट अस्पताल में किया जा रहा है। जिले में भारी बारिश के चलते मकान की मिटटी की दिवार और सिमेंट सीट गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की आवाज़ सुनकर पडोसी जाग गये। घटना सुबह 3 से 4 बजे की बीच की बताई जा रही है।

मकान के मलवा गिरने से घर में सो रहे राम कुमार साहू, उम्र 37 वर्श की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। जबकि घर में सो रही उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये । जिसे पडोसीयो ने जैसे तैसे निकालकर अस्पताल पहुॅचाया जहा पर डाक्टरो के द्धारा राम कुमार साहू को मृत घोशित कर दिया जबकि 4 घायलो का ईलाज किया जा रहा है। मृतक का पीएम दोपहर में जिला अस्पताल में किया गया ।

जबकि मृतक की 31 वर्षीय पत्नी आशा साहू का ईलाज बैकुन्ठपुर के शर्मा अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल द्धारा बताया जा रहा है कि उसके सीने की पसली टूट गई है। वही पर 4 वर्षीय पुत्र व 7 वर्षीय पुत्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। तो 11 वर्षीय पुत्री के सीर पर चोट आई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours