चुनौतियों का सामना कर, कडी मेहनत से हांसिल उपलब्धियॉ देती हैं संतुष्टि – गुलाब कमरो

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनहत विकासखण्ड 104 ग्राम और 42 पंचायतों पर नजर दौड़ाई जाए तो विधायक गुलाब कमरो का साढ़े 4 साल कार्यकाल उपलब्धियों से भरा देखा जा रहा है, विपरीत भगौलिक परिस्थितियों के कारण जहां इसे प्रारम्भ में चुनौतियों से भरा समझा जा रहा था वही अब लोग इसे उपलब्धियों से भरा बता रहे हैं।
आलम है कि विधायक गुलाब कमरो के द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, विकासखण्ड मुख्यालय की ही बात करें तो सोनहत में पण्डोपारा पहुच मार्ग पर सड़क निर्माण, उरांव पारा पहुच मार्ग पर सड़क निर्माण, पण्डो पारा सोनहत में दोनों साइड से पुल निर्माण, सोनहत से खुटरा पारा सलगवां कला तक सड़क निर्माण, सोनहत मुख्य सड़क से कॉलेज तक सड़क निर्माण, स्टेडियम से हाउसिंग बोर्ड नर्सरी तक सड़क निर्माण, सोनहत विकासखण्ड मुख्यालय में विकास गाथा बयान कर रहे हैं

सभी समाजो को दिया भवन


विधायक गुलाब कमरो के द्वारा सोनहत में सर्व आदिवासी समाज, चेरवा समाज, रविदास समाज, साहू समाज के साथ उरांव समाज हेतु भवन, मितानिन बहनों को भवन की सौगात दी गई है जिसका निर्माण प्रगति पर है, विधायक ने विभन्न समाजो को भवन देकर उनसे अपना भावनात्मक लगाव जोड़ने में कही न कही सफलता पा ली है जिसका लाभ उन्हें आगामी चुनावो में मिल सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

विधायक गुलाब कमरो के प्रयासों से सोनहत में स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित है ,वही अब कटगोड़ी में हिंदी माध्यम विद्यालय भी चालू हो गया है। सोनहत में एकलव्य विद्यालय , के अलावा क्षेत्र में करोड़ो की लागत से कई छात्रावास भवन की सौगात, घुघरा व राजौली में हायर सेकेंड्री स्कूल की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी पहल की गई है


पुरानी सड़को का नवीनीकरण सहित नई सड़को का बिछाया जाल


विधायक गुलाब कमरो ने कर्री पोड़ी विक्रम पुर नई सड़क निर्माण, राजौली खोडरी बदरा सड़क, सोनारी बसवाहि तंजरा सड़क नई सड़क, सुंदरपुर पटेल पारा नई सड़क, सलगवा खुटरा पारा नई सड़क एवं तमाम नई सड़को के अलावा केशगवा कैलसपुर, तंजरा केशगवा, सोनहत से भाईसवार सड़क नवीनीकरण किशोरी से अकलासराई सड़क नवीनीकरण अकलासराई से बंशीपुर, और नगर तक सड़क नवीनीकरण, कटगोड़ी से रावत सराई ,दामुज सड़क नवीनी करण के अलावा ,सोनहत बाजार में 50 लाख की लागत से बाजार शेड, राजौली भाईसवार कटगोड़ी में बाजार शेड सलगवा कला में रोड लाइट सीसी सड़क, अधिकांस ग्रामो में रोड लाइट सीसी सड़क, बोडार चोपन पारा नई सड़क का निर्माण कराया है जिससे ग्रामीणों में खुशी का आलम है।

वनांचलों में पहली बार पहुची बिजली

सोनहत से मेण्ड्रा बिजली की सौगात, पहली बार बंशीपुर नावटोला कचोहर मेण्ड्रा कछाड़ी छिंगुरा भगवतपुर तंजरा तर्रा बसेर सहित कई गांव में बिजली की स्वीकृति कराई गई है ,कटगोड़ी में नया पावर हाउस निर्माण कराया गया है।

10 नए ग्राम पंचायत 2 नवीन धान खरीदी केंद्र

विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत विकासखण्ड में दसेर अमृतपुर तंजरा मढौरा कचोहर मधला रावत सराई सहित 10 नया ग्राम पंचायत का सृजन कराया है साथ ही किसानों की समस्याओं को देखते हुए कटगोड़ी और रामगढ़ को नया धान खरीदी केंद्र बना दिया गया है जिससे लोगो का काफी लाभ हुआ है

4 नए मिनी स्टेडियम का काम जारी


विधायक गुलाब कमरो के इस कार्यकाल में राजौली और रामगढ़ में मिनी स्टेडियम, का काम जारी है वही कैलाशपुर और केशगवां में भी स्टेडियम की स्वीकृति हाल ही में मिली है जिसका कार्य प्रारंभ होने को है ,राजौली में सहकारी बैंक के एटीएम की स्वीकृति भी दे दी गई है जिससे क्षेत्र के लोगो को लाभ होगा

सभी प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिरों का जीर्णाेद्धार

क्षेत्र के प्रिसिद्ध मंदिर सोनहत महामाया माता अस्पताल के प्राचीन शिव मंदिर केशगवां के हनुमान मंदिर, कछार के शिव गुफा, भैस्वर सेंद्रिगढ़,घुघरा, सोनहत बसन्त झरिया जटाशंकर, मनेन्द्रगढ़ सिद्ध बाबा, सहित कई देव स्थानों का जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण, का कार्य क्षेत्र में जारी है साथ ही सभी पंचायतो में देवगुड़ी निर्माण भी लगभग पूर्ण होने को है, क्षेत्र में लगभग 400 दुर्गा/गणेश पंडाल शेड की स्वीकृति दी गई है

वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधाओ में बढ़ोत्तरी

विधायक गुलाब कमरो के प्रयासों से रामगढ़ में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होगा ,इससे पूर्व उपतहसील का शुभारंभ भी किया जा चुका है। सोनहत में सोनोग्राफी सुविधा सहित अस्पताल के भवन का कार्य जारी है, क्षेत्र के आखरी छोर पर स्थित आनंदपुर धनपुर घाट कटिंग व घाट में ,सड़क निर्माण भी पूर्ण हो गए है रामगढ़ के वनांचलों में समाजिक भवन की सौगाते भी दी गई हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours