भारतीय जनता पार्टी का पटना के दुर्गा पंडाल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिला अध्यक्षकृष्ण बिहारी जयसवाल अल्पकालीन विस्तारक अनमोल झा विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू की मुख्य उपस्थिति में एवं मंडल अध्यक्ष कपिल जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में बूथ इकाई के अध्यक्ष सचिव पालक एवं पन्ना प्रभारी उपस्थित थे। अल्पकालीन विस्तारक अनमोल झा एवं मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के द्वारा सात दिन लगातार मंडल पटना के सभी 10 शक्ति केंद्र एवं कई बूथ में जाकर शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटी की बैठक लेकर बूथ कमेटी का सत्यापन किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बूथ के टीम को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूर्ण होने एवं सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों का एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता को बतलाने के लिए बोले । पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने आम जनता के साथ वादाखिलाफी एवं छलावा किया है केवल भ्रष्टाचार एवं घोटाला कांग्रेस सरकार के द्वारा किया जा रहा है।आम जनता का कोई सुनने वाला नहीं है।
मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए उनको धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया कि आप लोग खेती=बाड़ी के सीजन में भी समय निकालकर पार्टी के कार्य को बड़ी ईमानदारी से कर रहे हैं इससे यह तय है कि इस बार चुनाव में बैकुंठपुर विधानसभा में बीजेपी का विधायक एवं प्रदेश में बीजेपी की सरकार निश्चित बनेगी।
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश साहू रूपचंद गुप्ता झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक शंकर प्रसाद सोनी ध्रुव नाथ तिवारी विदेश पांडे दिनेश चक्रधारी अनिल जायसवाल विष्णु प्रसाद साहू महामंत्री राम लखन यादव श्रीराम राजवाड़े रामा शंकर साहू राजेश सोनी प्रेम प्रकाश पांडे विनोद जायसवाल कमलेश साहू सच्चिदानंद द्विवेदी सुरेश साहू प्रवेंद्र सिंह गणेश यादव विजय राजवाड़े संत लाल साहू हीरा लाल राजवाड़े भागीरथी वस्त्र कार भंवरलाल कुर्रे विनोद देवांगन संतोष देवांगन बबीता ग्वाले ममता कुशवाहा वर्षा साहू रजवंती कुशवाहा सुशीला राजवाड़े नागेंद्र पटेल सत्यम यादव नरेंद्र राजवाड़े रामलाल साहू विनोद राजवाड़े चंदन देवांगन अवधेश देवांगन धीरेंद्र सोनी शिव यादव सरजू देवांगन धर्मपाल राजवाड़े गंगाराम यादव शिवलाल साहू तुलसी जयसवाल सतेन्द्र सोनी धनेश्वर राजवाड़े सूरज जायसवाल दरोगा प्रसाद राम ध्यान राजवाड़े मंगल सिंह का तिवारी राजवाड़े नीलेश तिवारी लक्ष्मण साहू राजेंद्र पैकरा राम पदारथ साहू तौसीफ खान दीप नारायण सोनी संतोष साहू राम सजीवन साहू सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours