जिला अस्पताल पहुॅची राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने सीएस को फटकारा और महिला मोर्चा को दी हिदायत

Estimated read time 1 min read

अपने दो दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह एवं छत्तीसगढ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व महिला मोर्चा की जिला प्रभारी प्रवीण सिंह महिला मोर्चा कार्यकताओ समेत जिला अस्पताल पहुंची । जहां पर उन्होंने अस्पताल में एनसथीसिया नही होने सहित हड़ताल के दौरान अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर अस्पताल अधीक्षक को फटकार लगाई । इस दौरान उन्होंने जिले के महिला मोर्चा के सदस्यों को भी जिला अस्पताल में महिलाओं एवं अन्य मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कोताही को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा आप लोगो भी एक महिला हैं कैसे जिला अस्पताल से लगातार डिलेवरी के लिए महिलाओ को रिफर किया जाता है इस पर आप लोग लगातार अस्पताल आईये और अपनी जिम्मेदारी को निभाईये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours