संविदा कर्मचारी की भविष्य की सुरक्षा के लिए कदम उठाए छत्तीसगढ़ सरकार – महेश प्रसाद

Estimated read time 1 min read

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद ने संविदा कर्मचारी को लेकर कहा सरकार दबाव बनाकर संविदा कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करवा दिया गया है सरकार इनकी मांगे पूरी करे पहले सरकार इन कर्मचारियों को नियमित करे लगातार हो रहें सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन बताता है कि सरकार अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है आज़ादी को 75 वर्ष गुज़र गए मगर देश का विकास नहीं कर पाया शराब बंदी के नाम पर गंगा जल छू कर वादा करने वाली सरकार पहले शिक्षको फिर डाक्टरों और अब संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन यह जताता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने लोगो को जो वादा किया था, जिस भरोसे के आधार पर जनता ने कोंग्रेस को चुना था। उसमे सरकार पुरी तरह फेल हो चुकी है। भुपेश सरकार ने एक वर्ग को अच्छी खासी सौगात देकर अपनी सरकार को अच्छी सरकार बताई लेकीन वही देखे की दूसरे पक्ष के साथ इसी सरकार ने पक्ष पात किया है। विधायको को आज जहां लाखों का वेतन एवं भत्ता दिया जा रहा है पेंशन दिया जा रहा है वही संविदा कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। जहां उनके पास ना तो वेतन है और न ही पेंशन की कोई व्यवस्था ऐसे में एक संविदा कर्मचारी अपने जीवन में अपने भविष्य को किस प्रकार सुरक्षित कर पायेगा इसकी चिंता अब एक संविदा कर्मचारी को सताने लगी है इससे पूर्व में कई वर्गो ने आन्दोलन के माध्यम से सरकार का विरोध किया और अंत में सरकार को भी इन सभी वर्गो की बातों को मानना पड़ा जहां आज लगभग पूरी प्रशासनिक कार्यप्रणाली संविदा कर्मचारियों पर टिकी हुई है। वही सरकार द्वारा अब तक संविदा कर्मचारियों का शोषण ही किया है। ना तो उनके पास अच्छी सुविधाएं हैं ना ही अच्छा वेतन और ना ही पेंशन की कोई ऐसी सुविधा जिससे वे अपने भविष्य की चिंता से मुक्त हो सकें

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours