इस बार भाजपा का टिकट को लेकर ट्रेंड बदला हुआ दिख रहा है। क्योंकि प्रदेश में चुनाव की कमान केंद्र के हाथों में होने से स्थानीय नेता भी किसी दावेदार को भरोसा दिलाने का दंभ तक नहीं भर पा रहे हैं। भाजपा ने हारी हुई सीटों पर पिछले दिनों उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। अब दूसरी सूची आने वाली है जिसके कारण क्षेत्र की तीनो विधानसभा में दावेदारी करने वालों की धड़कन बढ़ा दी है। खासकर, भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र से दावेदार पशोपेश में हैं। इस बार माना जा रहा है कि भाजपा पूरी तरह सर्वे के आधार पर ही टिकट दे रही है। जिस कारण टिकट की दावेदारी में जुटे नेताओं की सांसें भी फूली हुई हैं। हालांकि, इस दौरान दावेदार अपने स्तर पर सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में आगे रहकर सक्रियता बनाए हुए हैं, लेकिन उम्मीदवारी को लेकर संशय की स्थिति में नजर आ रहे हैं। वहीं कई छोटे-बड़े पार्टी के नेता भी किसी नेता के जन्मदिन, धार्मिक कार्यक्रमों में स्वागत के बैनर-पोस्टरों के माध्यम से दम भरते दिख रहे हैं, तो लिंक जोड़ते हुए दावेदारी जताने में जुटे हैं।
उम्मीदवार चयन में भाजपा-कांग्रेस में कौन किस पर भारी
भरतपुर-सोनहत विधानसभा –
आरक्षित इस सीट पर इस बार इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक गुलाब कमरो को टिकट मिलना तय माना जा रहा है तो दूसरी ओर बीजेपी में इस सीट को लेकर कायासो का बाजार सबसे अधिक गर्म है। जनकपुर क्षेत्र से स्थानिय उम्मीदवार होने की मांग भाजपा और क्षेत्र के लोगो की मांग पूरी होती है या फिर भाजपा पुराने चेहरे चंपा देवी पावले पर ही दाव खेलती है देखना होगा।
मनेन्द्रगढ विधानसभा –
सामान्य सीट मनेन्द्रगढ विधानसभा में भाजपा से तो श्याम बिहारी जायसवाल का नाम तय माना जा रहा है । किन्तु दिनो महिनो में लगातार सत्ता और संगठन के मध्य जमकर खिचातानी के बाद कांग्रेस के वर्तमान विधायक विनय जायसवाल की सीट पर तलवार लटकने की बाते राजनिति के जानकार हल्को में लगातार कही जा रही है। वर्तमान विधायक अब संगठन से कितना तालमेल बैठाते है देखना होगा।
बैकुन्ठपुर विधनसभा –
राजा राजवाडो की सीट के नामसे जाने जाने वाली बैकुन्ठपुर विधानसभा में प्रदेश के प्रथम वृत्तमंत्री कोरिया कुमार के बाद भाजपा के भैयालाल राजवाडे ने लगातार 2 बार इस सीट से चुनाव जीता। पिछली विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पूर्व मंत्री और ईलाज वाले बाबा के नाम से अपनी पहचान पुरे भारत में रखने वाले भैयालाल राजवाडे के आगे सिर्फ इस बार टिकट की राह में उम्र ही रोडा माना जा रहा था किन्तु प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का यह बायन कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट प्रदान किया जायेगा अब उनका नाम भी भाजपा की ओर से तय माना जा रहा है। वही पर कांग्रेस की सबसे बुरी हालत बैकुन्ठपुर विधानसभा में ही नजर आ रही है।
as

+ There are no comments
Add yours