ग्रामीणों महिलाओ ने नगर पालिका परिसर में पहुॅचाया आवारा पशुओ का झुंड……

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर में आवारा जानवरों से परेशान किसानों ने रविवार की रात पशुओं को घेरकर नगर पालिका परिसर में पहुॅचा दिया। सूचना मिलने पर जनपद सीईओ बैकुन्ठपुर और नगर पालिका सीएमओ किसानों से बात की जिसमें ज्यदातर महिलाए थी। इस दौरान किसानों की कहासुनी तक हो गई। मामला रात 2 बजे तक चलता रहा । इस दौरान केनापारा व जूनापारा की महिला किसानो ने आवारा पशुओं को क्षेत्र से बाहर भेजने की मांग की।


गौरतलब हो कि पुरे क्षेत्र में आवारा जानवर किसानों के लिए मुसीबत बन गए। शहर से लगे गांवों में धान सहित अन्य इन जानवरो के द्धारा लगातार फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। किसान रात-रात भर ही जागकर फसलों की रखवाली करने को विवश हैं। झुंड के झुंड आवारा पशुओं के फसलों में प्रवेश करने से ही लाखों रुपया का नुकसान हो रहा है। जिसके बाद नगर पालिका बैकुन्ठपुर ने जानवरो को तलवापारा गौठान पहुॅचाया। गौठान की क्षमता से अधिक जानवरो के कारण वहा भी इनका समुचित इंतजाम हो पायेगा कह पाना मुश्किल है।

इसे विभागीय लापरवाही कहें या जिम्मेदारों की उदासीनता लेकिन बात सोलह आने सच है किसान को भले ही देश का अन्नदाता कहा जाता हो लेकिन बैकुन्ठपुर का किसान बेहद परेशान है। यहां जनपद और नगर पालिका के लिए आवारा पशु सिरदर्द बने हैं। कोरिया कलेक्टर के तमात निर्देशो के बावजूद भी आवारा पशुओं की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। ऐसे में किसानों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।


वर्तमान समय में किसान धान की फसल खेतों में खडी है। ऐसे में तमाम तामझाम के बाद भी किसानों को सिर्फ और सिर्फ मायूसी के आंसू बहाने पड़ रहे है किसान कि सभी व्यवस्थाओं के बावजूद भी आवारा पशु खेतों में घुस जाते हैं और फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। हर सीजन की फसल के दौरान आवारा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहे हैं। गौठान भी अव्यवस्थाओं का शिकार है। वहा भी आवारा पशुओं को पहुंचाने का दावा सिर्फ और सिर्फ हवा हवाई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours