कुशवाह समाज ने धूमधाम से मनाया लव-कुश जयंती, समाज ने एकजुट होने का लिया संकल्प

Estimated read time 1 min read

कुशवाह युवा एकता सेवा कल्याण मंच द्वारा सूरजपुर में कुश जयंती का संभागीय कार्यक्रम सूरजपुर में मंगल भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर के साथ साथ उत्तर प्रदेश से आये के समाज के लोगो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान श्रीराम चन्द्र जी के पुत्र लव कुश की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भक्ति गीतो से सुसजित दोपहर ने लोगो के बीच समा बांध दिया। हालांकि इस दौरान दूर दराज से आये छोटे बच्चे महिलाए व पुरुश उमस भरी गर्मी से से परेशान दिखे किन्तु कार्यक्रम के उत्साह के आगे सारी परेशानी गायब हो गई। इसके बाद कुल 8 विधाओ में प्रतियोगिता कराया गया जिसमें प्रथम, द्धितिय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चो को आयोजक समिति की ओर से मैडल आदि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के द्वारा कई प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गई वही पर बच्चों और महिलाओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, गायन-वादन समाज के होनहार बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगो ने आने वाले दिनो में समाज के लोगो को जागरुक करने विशेष रूप से अभियान चला समाज को जागरूक किया जाएगा। जिससे समाज अपने घर में प्रभु श्री राम सीता मैया के साथ-साथ प्रभु लव कुश की प्रतिमा या चित्र अपने अपने घरों में रखें और भगवान लव-कुश से प्रेरित होकर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते रहे। समाज में एकजुटता भी नहीं है। इसीलिए हम राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों ही क्षेत्रों में पिछड़े हुए नजर आते हैं। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने समाज के उत्थान और शिक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुशवाहा युवा एकता मंच के संभागीय अध्यक्ष तौसीत कुशवाहा संभागीय उपाध्यक्ष संलित कुशवाहा धीरेंद्र कुशवाहा सुग्रीव कुशवाहा संदीप कुशवाह सीताराम कुशवाहा हरिवंश, प्रीााकर सिंह एवं जिला ब्लाक के समस्त पदाधिकारी व समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours