विगत वर्षो में मूर्ति विर्सजन के दौरान हुए हादसो के बाद भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नही जाने के कारण कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सार्वजनिक मूर्ति विसर्जन स्थल राम मंदिर तालाब व जेल तालाब की दुर्दशा के संबंध में गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने कोरिया कलेक्टर को पत्र सौपकर मांग किया है कि बैकुंठपुर में पिछले 10 वर्षों से झुमका बांध स्थित पुराने कुंड में बैकुंठपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विराजित होने वाले भगवान कृष्ण, गणेश, एवं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता रहा है। विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किसी भी नदी तालाब में मूर्तियों का विसर्जन नहीं होना है इसलिए एक सुनिश्चित जगह तय करके मूर्ति विसर्जन स्थल बनाई जाए । उन्होने कहा कि लगभग 5 वर्ष से लगातार यह मांग होने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद द्वारा ऐसा कोई स्थान नहीं बनाया जा सका है। विगत वर्षों में झुमका बांध के विसर्जन कुंड की हालत देखते हुए किसी बड़े अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद भी इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है इस संबंध में गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने कोरिया कलेक्टर से मांग करते हुए कहा है कि आने वाले त्योहारो के दिनो को देखते हुए तत्काल इस विसर्जन कुंड के मरम्मत करवाया जाए या कोई नवीन स्थल का चयन कर इसका विसर्जन स्थल का निर्माण कराया जाए ।
as


+ There are no comments
Add yours