जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण में प्रगति नहीं लाए जाने पर अधिकारियों पर बड़ी नाराजगी व्यक्त किया है। मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत सोनहत के अधीन गांवों के पात्र हितग्राहियों को पीएमएवायजी के अन्तर्गत समय पर आवास निर्माण कर उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन कर्मियों के लापरवाही के कारण आवास निर्माण में काफी विलम्ब हुआ है। वर्ष 2018-2023 तक के प्रथम किस्त प्राप्ति उपरांत भी 2 हजार 510 आवास अप्रारंभ कि स्थिति में है तथा 619 आवास हेतु द्वितीय किस्त की राशि जारी किए जाने उपरांत भी अब- तक रुफकॉस्ट लेवल पर नहीं पहुँच पाए हैं । इसी प्रकार 512 आवास ऐसे हैं, जो तृतीय किस्त प्राप्त होने के बाद भी अपूर्ण है।
डॉ चतुर्वेदी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हए आवास निर्माण में प्रगति न लाना इसे बड़ी लापरवाही बताया और जनपद पंचायत, सोनहत के तकनीकी सहायक मनरेगा में कार्यरत प्रभात कुमार साहू, सुरेश कुमार कुर्रे, रेशमी साहू, अराधना गिरी, राजू कुमार भगत, नरेंद्र कश्यप, गजेंद्र टुंडे एवं पीएमएवायजी के विकास खण्ड समन्वयक हेमन्त कुमार साहू से योजनान्तर्गत प्रगति लाते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
as

+ There are no comments
Add yours