न्यू लाईफ में आत्महात्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Estimated read time 1 min read

बैकुुंठपुर – न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मे छात्र/छात्राओं द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर नाट्कीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विष्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का थीम क्रिएटिंग होप थ्रो एक्शन लोगों में अपने काम के जरिए उम्मीद पैदा करना निर्धारित की गयी है। इस थीम के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन में संदेष देना चाहता है कि आत्महत्या करने के सोच रखने वालों को किसी भी तरह से अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 2003 में इंटरनेषनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेशन ;आई.ए.एस.पी.द्ध ने की थी। विश्व आत्महत्या दिवस का उद्देश्य आत्महत्या के बारे में बातचीत शुरू करना और यह दिखाना है कि इसकी रोकथाम संभव है। ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं ने नाट्कीय कार्यक्रम के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम की जानकारी तथा लक्षण, जागरूकता एवं इसकी रोकथाम मेंटल अस्पताल सेन्द्री बिलासपुर में डॉ. आशुतोश तिवारी की उपस्थिति में लोगों को अवगत कराया गया। नाट्कीय कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर लक्ष्मी अहिरवार द्वारा कराया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours