जल्द भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा…..कांग्रेस के खिलाफ लोगो में बांटेगी आरोप पत्र

Estimated read time 1 min read

सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी भाजपा के घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने आगामी दिनो में अपनी तैयारियो के सबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी सप्ताह में भाजपा प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। जिसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र भी घुमाया जायेगा। इस दौरान 108 पेज के आरोप पत्र का सारांश पत्रक लोगों को बांटा जाएगा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री कांग्रेस सरकार के खिलाफ 70 बिंदुओं पर आरोप पत्र जारी किया था।

केंद्र की योजनाओं की लोगों को देंगे जानकारी

पूर्वमंत्री ने बताया कि भाजपा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की पिछले नौ वर्ष की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी। यात्रा के अलावा पार्टी बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें अल्पकालिक विस्तारकों को बूथों पर भेजकर लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours