बैकुन्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियो ने किया प्रर्दशन…..

Estimated read time 1 min read

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रद्द किये जाने को लेकर कोरिया कांग्रेस रेलवे के इस फैसले का विरोध किया। इस दौरान बैकुन्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियो ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने बार बार छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को रद्द करने के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है। उन्होने अदानी को रेलवे बेचने की साजिश करने का आरोप भाजपा पर लगाया है। वही पर वरिष्ण कां्रगेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि प्रदेश में लगातार ट्रेनें रद्द होने से कांग्रेस नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार षड्यंत्र रच रही है।

छत्तीसगढ में लगातार ट्रेन रद्द होने के मामले को लेकर कांग्रेस को आंदोलन रने को विवश होना पडा। शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट गया है कांग्रेस द्वारा रेल रोको आंदोलन के जरिए केन्द्र सरकार के खिलाफ आज प्रर्दशन किया । केंद्र की मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा कम करने की साजिश रच रही है। बैकुन्ठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता की भरोसेमंद सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा है। मोदी राज में जिसकी विश्वसनीयता को खत्म करने का काम कर रही है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत ट्रेनो को रद्द किया जा रहा है। ताकि रेलवे का निजीकरण कर केन्द्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रो को सौप सके। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। यात्री ट्रेनों को महिनों हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है, जबकी लोग महिनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये रहते है, जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ जाती है।

जबकी इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जाती है, ट्रेन रद्द होने से सभी वर्ग के लोग खासे परेशान है। लेकिन केन्द्र सरकार को लोगों की समस्याओ से कोई वास्ता नही है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार अहमद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव, बैकुन्ठपुर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, संगीता राजवाडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे, युवा कांग्रेसी नेता दिपक गुप्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours