गत दिवस थाना बैकुंठपुर पुलिस को सूचना मिली की मोहन पिता दीनदयाल नाम का एक व्यक्ति जो की मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन में पैसे मांग कर अपना जीवन गुजर बसर किया करता था वह दिनांक 10 सितम्बर को अपने स्वयं के रिक्शे से गिर जाने के कारण घायल हो गया। शरीर से विकलांग उक्त व्यक्ति का मनेंद्रगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसे इलाज दौरान जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया था। उक्त व्यक्ति की इलाज दौरान मृत्यु हो गई । जिसके बारे में रेलवे पुलिस मनेंद्रगढ़ से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त व्यक्ति का कोई परिजन नहीं था एवं स्टेशन पर रहकर ही पैसे मांग कर गुजर बसर किया करता था। कोई परिजन न होने की सूचना पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया त्रिलोक बंसल को दी गई। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बैकुंठपुर को निर्देशित किया गया की अगर व्यक्ति का कोई परिजन नहीं है तो विधि अनुरूप मृतक के कफन दफन की कार्यवाही की जाए। उक्त आदेश पर तहसीलदार बैकुंठपुर को सूचना देकर नगर पालिका कोरिया के सहयोग से मृतक के कफन दफन की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक सुनीता इक्का, आरक्षक सुभाष मरकाम एवं नगरपालिका के बेचन, कैलाश और उनके साथियों का सहयोग रहा।
as

+ There are no comments
Add yours